लद्दाख की गलवान वैली में ठंड की ठिठुरन कुछ इस कदर होती है कि यहां ख़ून भी जम जाए। बावजूद इसके भारत के सपूत, हमारे देश के जवान मां भारती की सुरक्षा में दिन रात तैनात रहते है और अपनी ड्यूटी करते है। यहां तापमान इतना सर्द होता है कि पारा माइनस 15 तक पहुंच जाता है। यह लद्दाख का वो हिस्सा है जहां सर्दियों में पारा रिकॉर्ड स्तर तक गिर जाता है। लेकिन देश की सुरक्षा के लिए इस विपरीत परिस्थिति में भी भारतीय सेना के जवान सरहद की सुरक्षा के लिए तैनात रहतें हैं। भविष्य में ऐसी कोई परिस्थिति आए तो सेना के हमारे जवानों को ठंड की वजह से कोई दिक्कत न हो इसके लिए सोनम वांगचुक ने एक खास तरह का मिलिट्री टेंट तैयार किया है।
सोनम वांगचुक ने सैनिकों के लिए बनाया ऐसा टेंट जो माइनस तापमान में भी अंदर से रहेगा गर्म
सोनम वांगचुक वही शख्सियत हैं, जिनसे प्रेरणा लेकर थ्री ईडियट्स फिल्म बनी है। सोनम वांगचुक अपने इनोवेशन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक तरकीब निकाली है जिससे सरहद की सुरक्षा में तैनात सेना के जवानों को भीषण ठंड से राहत मिल सकेगी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इसमें वह एक खास किस्म के मिलिट्री टेंट के बारे में बता रहे हैं, जो माइनस तापमान में भी अंदर से गर्म रहता है। सोनम ने इसे ‘सोलर हीटेड मिलिट्री टेंट’ नाम दिया है।
SOLAR HEATED MILITARY TENT
for #indianarmy at #galwanvalley
+15 C at 10pm now.
Min outside last night was -14 C,
Replaces tons of kerosesne, pollution #climatechange
For 10 jawans, fully portable all parts weigh less than 30 Kgs. #MadeInIndia #MadeInLadakh #CarbonNeutral pic.twitter.com/iaGGIG5LG3— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) February 19, 2021


