Thecsrjournal App Store
Thecsrjournal Google Play Store
March 19, 2026

इस बैंक में मिलती है रोटियां, जो मिटाती है गरीबों की भूख

21वीं सदी में भारत भले ही चांद पर पहुंच चुका है, लेकिन आज भी देश की एक बड़ी आबादी ऐसी है जो भूखे पेट सोती है। वो चंद रोटियों के लिए तरसते है, वो कुछ निवालों के लिए मजबूर रहते है, वो भूखे रहते है और इन्हीं भूखों तक निवाला पहुंचाने का काम करते हैं मुंबई के मशहूर डब्बा वाले। मुंबई के डब्बेवाले घरों से टिफिन दफ्तरों तक पहुंचाते-पहुंचाते एक ऐसा बीड़ा संभाला है कि कोई भी अपना भूखा न सोए। इस सपने को लेकर मुंबई के डब्बावालों की टोली दिन-रात जुटी रहती है। हमारे समाज, हमारे आसपास से कुछ ऐसे हीरोज सामने आते हैं जो इन जरूरतमंदों की मदद के लिए हर कदम पर तैयार रहते हैं, गरीब, बेसहारा और भूखे लोगों के लिए मुंबई ये डब्बे वाले किसी मसीहा से कम नहीं है। ये डब्बे वाले रोटी बैंक चलाते है।
सपनों की नगरी मुंबई एक ऐसा शहर है जहां एक तरफ बेबसी है, लाचारी है, भूख है, वही दूसरी तरफ चकाचौंध है, पार्टी है, जश्न है और इन्ही पार्टियों में बर्बाद हो जाते है किसी भूखें का निवाला। जिन-जिन जगहों पर खाना ज्यादा बन जाता है वहां से मुंबई के डब्बेवालों को फ़ोन आता है, फ़ोन आते ही ये लोग पार्टी से, होटल से, खाना इक्कठा करते, रोटी बैंक लेकर आते और फिर ये लोग खाना लेकर गरीब और जरूरतमंद लोगों में बांट देतें है। मुंबई का रोटी बैंक भूखें को खाना खिलाता है। डब्बे वालों के मैनेजमेंट स्किल को पूरी दुनिया ने सराहा है। अब इस नेक काम से मुंबई के डब्बे वालों की अलग ही पहचान बन रही है।
spot_img

Latest News

Popular Videos

spot_img