Thecsrjournal App Store
Thecsrjournal Google Play Store
March 10, 2025

प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले म्हाडा करेगी इलाके का डिमांड असेस्मेंट

महाराष्ट्र गृहनिर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MHADA) के कोंकण बोर्ड ने अंबरनाथ में प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले स्थानीय नागरिकों के बीच डिमांड असेस्मेंट करने का निर्णय लिया है। डिमांड असेस्मेंट के माध्यम से म्हाडा परिसर में घरों की मांग का सर्वे करना चाहती है। अंबरनाथ के कोहोज खूंटवाली और शिवगंगा नगर में म्हाडा का प्रोजेक्ट प्रस्तावित है। कोहोज खूंटवाली में अत्यल्प वर्ग के लिए 1606 घर, 22 दुकानें और शिवगंगा में नगर अत्यल्प वर्ग के लिए 151 घर,मध्यम वर्ग के लिए 774 घरों का निर्माण प्रस्तावित है। इन क्षेत्रों में प्रोजेक्ट करने पर लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए म्हाडा ने डिमांड असेस्मेंट की ये योजना बनाई है।

ऑनलाइन होगा सर्वे ,28 फरवरी तक चलेगा डिमांड असेस्मेंट

प्रोजेक्ट के प्रति लोगों का नजरिया जानने वाला सर्वे 28 फरवरी तक चलेगा। ये सर्वे ऑनलाइन होगा जिसमें लोग demandassesmentcitizen.mhada.gov.in/ इस लिंक के जरिए अपनी जानकारी शेयर कर सकते हैं। प्रोडक्ट की अधिक जानकारी के लिए लोग कोंकण बोर्ड के 022 66405249 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

म्हाडा ने बिक्री कम होने की वजह से किया डिमांड असेस्मेंट का फैसला

म्हाडा ने विरार समेत कई इलाकों में हजारों घर तैयार कर लिए हैं। लेकिन कई बार लौटरी जारी करने के बाद भी कई घरों की बिक्री नहीं हो पा रही है जिसकी वजह से म्हाडा का पैसा इन प्रोजेक्ट्स में अटका पड़ा है। वहीं बिक्री में हो रही देरी के कारण इन घरों के maintenance का खर्च भी म्हाडा की जेब से जा रहा है। इस वजह से म्हाडा ने अंबरनाथ में प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले परिसर में इन घरों की डिमांड जानने के प्रयास हेतु डिमांड असेस्मेंट का ये नया सर्वे करने का फैसला लिया है ताकि प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद इन घरों की बिक्री में कोई दिक्कत न आए। म्हाडा सर्वे के आधार पर फैसला लेगी कि उन्हे कहां और कितने घरों का निर्माण करना है।
spot_img

Latest News

Popular Videos

spot_img