Thecsrjournal App Store
Thecsrjournal Google Play Store
April 20, 2025

पर्यावरण पर चिंतित मंत्री, अदाणी पावर को पेड़ लगाने का निर्देश

एनवायरनमेंट को लेकर चिंतित केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने झारखंड के गोड्डा स्थित अदाणी पावर प्लांट का दौरा किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने Adani Power Plant में ना सिर्फ वृक्षारोपण किया बल्कि पर्यावरण पर चिंता जाहिर करते हुए केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने अडानी पावर प्लांट परिसर समेत पूरे गोड्डा के पर्यावरण संरक्षण को लेकर और अधिक वृक्षारोपण का सुझाव भी दिया।

अदाणी पावर प्लांट पर किया वृक्षारोपण, अत्याधिक पेड़ लगाने का दिया निर्देश

Minister of State for Environment, Forest and Climate Change Ashwini Kumar Choubey ने ललमटिया कोलफील्ड के जीएम से भी कोल फील्ड के पर्यावरण नियंत्रण से लेकर अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की और दोनों ही ललमटिया कोलफील्ड और अडानी पावर प्लांट परिसर में पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया। सेंट्रल कैबिनेट मिनिस्टर Ashwini Kumar Choubey ने अदाणी पावर प्लांट के एडमिन बिल्डिंग में Adani Power Plant and Lalmatiya Coalfield के उच्च पदाधिकारियों के साथ पर्यावरणीय संबंधी मुद्दों पर बैठक करके पावर प्लांट में किए गए पर्यावरण प्रबंधन का जायजा लिया।

Adani Power Plant के सीएसआर एक्टिविटीज का भी लिया जायेगा

गौरतलब है कि इस बैठक में उप वन महानिदेशक के प्रतिनिधि, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रीजनल डायरेक्टर, प्रभागीय वन पदाधिकारी व अदाणी पावर के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहें। पावर प्लांट के अधिकारी ने पावर प्लांट परिसर में पर्यावरण प्रबंधन के लिए लगाए गए उच्च तकनीक के संयंत्रों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें सुरक्षा से संबंधित नियमों और सीएसआर CSR Activities of Adani Power Plant के कामों के बारे में भी जानकारी दी गई।
spot_img

Latest News

Popular Videos

spot_img