February 2, 2025

पर्यावरण संरक्षण पर मुंबई की ‘बेस्ट’ नीति, बेड़े में शामिल हुई इलेक्ट्रिक बसें

Published:

मुंबई की रफ्तार के साथ-साथ मुंबई में जीवन जीने की चुनौतियां भी बढ़ रही है, जहां एक तरफ मुंबईकरों पर ट्रैफिक की मार है, वहीं बढ़ती गाड़ियों की संख्या ने प्रदूषण का स्तर इस कदर समाज को खोखला कर रहा है कि मानो हर कोई गैस चैंबर में जी रहा हैं, ऐसे में मुंबई के दूसरी लाइफलाइन कही जाने वाली बेस्ट प्रसाशन ने मुंबई की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बस को दौड़ाने का फैसला किया है। जिसके लिए 300 बसों की खेप बहुत ही जल्द मुंबई में आपको सेवाएं देंगी।
300 बसों में से 10 बसें मुंबई की अलग अलग रूटों पर चलनी शुरू भी हो गयी है। ये इलेक्ट्रिक बसें पूरी तरह से इकोफ्रेंडली है और जीरो कार्बन उत्सर्जन करती है, इन बसों में खासियतों के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण का भी पूरा ख्याल रखा गया है, सहूलियतों और सुविधाओं से लैस ये बस ना सिर्फ हमारे पर्यावरण को बचाएगा बल्कि हमारे जेब खर्च का भी ख्याल रखेगा। सुरक्षा की लिहाज से सीसीटीवी, पब्लिक अनाउंसमेंट, जीपीएस और कॉल सिस्टम से लैस ये इलेक्ट्रिक बसें बेहद आरामदायक है।
2 से तीन घंटे चार्जिंग के बाद ये बस 200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। और अगले 1 महीने में 1 मिलियन यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाएगी। और बड़ी बात यह है कि इस दरम्यान बेस्ट की यह बसें लगभग 1.2 करोड़ टन CO2 को रोकेगी। आंकड़ों की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक व्हीकल एक स्मार्ट सस्टेनेबल मूव है, अगर इस तरह की 500 बसे सड़कों पर होंगी तो लगभग 13 करोड़ टर्न CO2 को रोका जा सकता है। 4 करोड़ के डीजल की बचत की जा सकती है, इंधन पर लगने वाले 200 करोड़ रुपए की बचत की जा सकती है। साडे 6 लाख मानो हमने वृक्षारोपण कर दिया हो। ऐसे में आज के इस परिस्थिति में मुंबई को और भी इलेक्ट्रिक बसों की जरूरत है ताकि हमारा पर्यावरण बचा रहे।
spot_img

Related articles

New Release

Archive