Thecsrjournal App Store
Thecsrjournal Google Play Store
March 10, 2025

एक पेड़ मां के नाम: मुंबई के बोरिवली में BMC ने छात्रों के साथ किया वृक्षारोपण

Mumbai के बोरिवली उपनगर में BMC ने वृक्षारोपण अभियान कर छात्रों को ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान का हिस्सा बनाया। बोरिवली पूर्व के Kandivali Thakur Shyamnarayan Engineering College के छात्रों के सहयोग से BMC ने मनपा मैदान में वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न किया।

एक पेड़ मां के नाम- PM Modi का अभियान

Mumbai के बोरिवली में KTSEC संस्थान के प्रिंसिपल ने छात्रों को प्रकृति और Sustainability का महत्त्व समझाने के लिए वृक्षारोपण का आयोजन किया। ये आयोजन ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया गया, जिसकी शुरुआत PM Modi ने 5 जून 2024 को की थी। इस अभियान में छात्रों ने 50 से अधिक पौधे लगाए और उनपर अपनी मां के नाम की पट्टिका भी लगाई। वृक्षारोपण बोर्ड पर QR Code भी उपलब्ध किया गया ताकि इस मुहिम से जुड़ी जानकारी हासिल की जा सके। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के तौर पर मनाया जाता है। देश के प्रधानमंत्री Modiji ने साल 2024 से इस दिन को एक नए तरीके से मनाने की शुरुआत की। उन्होंने लोगों से इस दिन एक पौधा लगाकर उसे अपनी मां के नाम समर्पित करने की अपील की।

जन्मदाती मां और प्रकृति मां के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन

5 जून 2024 के दिन Delhi के Buddha Jayanti Park में खुद एक पौधा लगाकर PM Modi ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की। विश्व पर्यावरण दिवस इसलिए मनाया जाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रकृति और पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक किया जा सके और इसके संरक्षण के लिए उचित कदम उठाया जा सके। एक पेड़ मां के नाम समर्पित कर, जीवन देने वाली मां के साथ-साथ जीवन जीना मुमकिन बनाने वाली प्रकृति मां का भी धन्यवाद करने का मौका हमे मिल है।

Global Warming से निपटने की तैयारी

Global Warming एक वैश्विक समस्या है, जिससे निपटने के लिए हर देश अपने-अपने तरीके से प्रयास कर रहा है। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जोड़कर PM Modi ने एक नई शुरुआत की युवाओं को इस मुहिम से जोड़ने की। दुनिया कान्क्रीट का जंगल बन जाए और लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो जाए, उससे पहले प्रकृति का संरक्षण आवश्यक है। धरती पर अगर जीवन बचाए रखना है तो Environment और Sustainability का महत्त्व समझना ही होगा। तो आज से अपने आसपास भी बस एक पेड़ लगाने की मुहिम छेड़ दीजिए। 144 करोड़ की आबादी वाले देश में अगर एक व्यक्ति एक पौधा भी लगाए, तो कल्पना कीजिए धरती का रूप किस कदर बदल जाएगा। बस, एक छोटा सा पौधा!
spot_img

Latest News

Popular Videos

spot_img