Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony: रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित दफ़्तर में पार्टी विधायक दल की बैठक के बाद उनके नाम पर मुहर लगी। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी इस पद पर रह चुकी हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में Delhi New CM Rekha Gupta ने शालीमार बाग सीट से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को क़रीब 30 हज़ार वोट से हराया था। वह इसी सीट पर 2020 के चुनाव में मामूली अंतर से हार गईं थीं। Who is Rekha Gupta
श्रीमती @gupta_rekha जी को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/Pcv4BqspNK
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) February 19, 2025