महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को अपने परिवार के साथ पावन तीर्थराज प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की। महाकुम्भ के दिव्य एवं भव्य आयोजन की सराहना करते हुए उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। Devendra Fadnavis ने कहा कि इस महान आयोजन को दुनिया के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने योगी सरकार को सफल व्यवस्थाओं के लिए बधाई दी और श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं के लिए किए गए इंतजामों की प्रशंसा की।
महाकुंभ 2025 – सनातन संस्कृति के दिव्य उत्सव की कुछ और झलकियां 🚩#Prayagraj #MahaKumbh2025 #MahaKumbh pic.twitter.com/f9T6Cnc4qM
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) February 14, 2025