Thecsrjournal App Store
Thecsrjournal Google Play Store
April 22, 2025

10 करोड़ पेड़ लगाने के संकल्प को पूरा करने के लिए अदाणी ग्रुप देगा 10 लाख पौधे

अदाणी ग्रुप लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहा है। Environment Conservation के इस पहल को और बल देने के लिए Adani Group ने मध्य प्रदेश सरकार को 11 लाख पौधे देगा। ये पौधे मध्य प्रदेश के इंदौर में लगाए जायेंगे। ग्लोबल वार्मिंग और उसके दुष्परिणामों को देखते हुए सरकार  पर्यावरण संरक्षण के लिए काम तो कर ही रही है लेकिन इस मुहिम में Corporates भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। इसी का नतीजा है कि अब अडानी ग्रुप मध्य प्रदेश सरकार को 11 लाख पौधे देगा।

2030 तक 10 करोड़ पेड़ लगाएगा अदाणी ग्रुप

इस साल बढ़ते तापमान पर चिंता व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्य के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश के 55 जिलों में 5.5 करोड़ पेड़ लगाने का संकल्प लिया था। यह देश भर में 140 करोड़ पेड़ लगाने के लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का हिस्सा है। इंदौर (Indore) में लगाए जाने वाले 51 लाख पेड़ों में से 11 लाख पौधे अदाणी समूह उपलब्ध कराएगा। ये पौधे 25 विभिन्न प्रजातियों के होंगे जो शहर के ग्रीन जोन में जैव विविधता (Biodiversity and Conservation) विकसित करने में मदद करेंगे।

Adani Group ने हरियाली को बनाया है अपना मिशन

स्वच्छता में सात बार से देश में सिरमौर बन रहे इंदौर ने आखिरकार एक दिन में सर्वाधिक पौधे रोपने का विश्व रिकॉर्ड भी बना लिया। हम आपको बता दें कि अदाणी समूह ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के “ट्रिलियन ट्रीज़ प्लेटफॉर्म” पर साल 2030 तक 10 करोड़ पेड़ लगाने का संकल्प किया है। ये संकल्प अब तक की गई सबसे महत्वाकांक्षी Corporate प्रतिबद्धताओं में से एक है। अडानी ग्रुप पहले ही करीब 3 करोड़ पेड़ लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प ले चुका है। अदाणी समूह का ये संकल्प भविष्य में नेट जीरो कार्बन के लक्ष्य को पूरा करेगा। गौरतलब है कि समाजसेवा के क्षेत्र में भी अदाणी समूह लगातार प्रयास करता रहा है। हरियाली को भी अडानी ग्रुप ने मिशन बना रखा है। अब इसका फायदा देशवासियों को मिलेगा।
spot_img

Latest News

Popular Videos

spot_img