February 3, 2025

CSR – नीता अंबानी बच्चों के साथ इस अंदाज में सेलिब्रेट किया क्रिसमस

Published:

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने 4 हज़ार गरीब बच्चों के साथ खुशियां बांटते हुए क्रिसमस सेलिब्रेट किया, नीता अंबानी से मिलकर बच्चे काफी खुश हुए और नीता अंबानी ने भी उनके साथ जमकर मस्ती की। नीता अंबानी ने बच्चों के क्रिसमस को खास बनाने के लिए स्पेशल आयोजन किया था। बच्चों के लिए गार्डन में ड्रोन शोज, मैजिक एक्ट्स, फेरिस व्हील, फोटो बूथ्स, सांता क्लॉज से मिलने से लेकर बहुत सारी चीजें आयोजन में मौजूद था। ये सारी चीजें इस बच्चों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं था। ये सब बच्चे पाकर उनके चेहरे की ख़ुशी देखते बन रही थी। इस आयोजन में नीता अंबानी के साथ ईशा अंबानी पीरामल भी बच्चों के बीच मौजूद रही।

दुनिया का सबसे बड़ा क्रिसमस ट्री

दुनिया का सबसे बड़ा क्रिसमस ट्री
दुनिया का सबसे बड़ा क्रिसमस ट्री
रिलायंस फाउंडेशन के इस ख़ास आयोजन में चर्चा का विषय रहा दुनिया का सबसे बड़ा क्रिसमस ट्री, रिलायंस फाउंडेशन ने दुनिया का सबसे बड़ा क्रिसमस ट्री बनवाया था, जिसकी ऊंचाई 100 फीट थी। इस क्रिसमस ट्री को फाइबर से तैयार किया गया, जिसे रिलायंस ने प्लास्टिक बॉटल को रिसाइकल करके बनाया था। रिलायंस के कर्मचारियों द्वारा प्लास्टिक कचरे को रिलायंस फाउंडेशन के रीसायकल 4 लाइफ़ अभियान, ‘स्वछता ही सेवा’ पहल के हिस्से के रूप में एकत्र किया गया था। रिलायंस फाउंडेशन हमेशा से ही सस्टनैबलिटी को बढ़ावा देता रहा है।

नीता अंबानी ने The CSR Journal से बात करते हुए ये कहा

बच्चों से बात करते हुए नीता अंबानी 
बच्चों से बात करते हुए नीता अंबानी
इस दौरान नीता अंबानी ने The CSR Journal से बात करते हुए सभी को क्रिसमस की बधाईयां दी और कहा कि क्रिसमस खुशियों का सीजन है और मेरा मानना है कि सबसे पहले खुशी बच्चों के साथ शेयर की जानी चाहिए, बच्चे हमारे देश के भविष्य होते हैं, बच्चे हमारे देश के कल हैं, सभी को बराबरी का मौका मिलना चाहिए, मुझे यह बहुत अच्छा लगता है। क्रिसमस सेलिब्रेशन के बाद नीता अंबानी और ईशा अंबानी पीरामल ने बच्चों के साथ फोटोज भी क्लिक करवाई। क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान सभी बच्चों के चेहरे पर भी खुशी नजर आ रही थी। नीता अपने साथ सभी बच्चों के लिए स्पेशल गिफ्ट्स भी लेकर आई थीं। जिन्हें पाकर बच्चे काफी खुश दिखे।
रिलायंस फाउंडेशन सीएसआर को लेकर अग्रसर
रिलायंस फाउंडेशन सीएसआर के तहत नीता अंबानी के नेतृत्व में वंचित बच्चों के लिए साल 2012 से क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन कर रहा है। रिलायंस फाउंडेशन Hamleys के खिलौना दान अभियान को भी सपोर्ट करता है, जिसने इस साल पूरे देश में 5000 से अधिक खिलौनों को बांट खुशियां बांटी है। अंबानी परिवार का कोई भी त्योहार हो या पार्टी हो औरों से बिल्कुल हटकर ही होता है। इस क्रिसमस भी अंबानी परिवार ने कुछ अलग किया है, जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है। हम आपको बता दें कि रिलायंस फाउंडेशन सीएसआर को लेकर हमेशा अग्रसर रहा है, बड़े पैमाने पर सीएसआर का इस्तेमाल कर समाज और लोगों की जिंदगी को संवार रहा है।
spot_img

Related articles

New Release

Archive