Thecsrjournal App Store
Thecsrjournal Google Play Store
March 10, 2025

वोटिंग के लिए मुंबई मेट्रो का तोहफा, यात्रियों को टिकट पर 10 फीसदी की मिलेगी छूट

लोकतंत्र के इस (Loksabha Election 2024) महापर्व में वोटरों को पोलिंग बूथ पर आकर्षित करने के लिए और उन्हें सुविधाएं देने के लिए अब मुंबई मेट्रो भी आगे आयी है। महामुंबई मेट्रो संचालन मंडल ने 20 मई, 2024 को मुंबई मेट्रो लाइन 2ए और 7 के सभी यात्रियों को यात्री टिकटों पर यानी मूल किराए पर 10% छूट देने का एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह छूट मुंबई मेट्रो 1 कार्ड, मोबाइल क्यूआर टिकट, पेपर टिकट जैसे सभी माध्यमों से दी जाएगी। मुंबई में लोकसभा चुनाव-2024 के पांचवें चरण का मतदान 20 मई 2024 को होगा।

मतदाताओं को वोटिंग सेंटर तक पहुंचाने के लिए मुंबई मेट्रो की अनोखी पहल

लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाता के रूप में मतदान करने में लोगों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। (MMRDA Development News) मतदान प्रक्रिया में मतदाताओं की जागरूक भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा हर स्तर पर जन जागरूकता फैलाई जा रही है। मुंबई मेट्रो प्रशासन ने यह निर्णय इसलिए लिया है कि यात्री टिकटों पर 10% की छूट दी जाएगी। ताकि नागरिक 2024 के लोकसभा चुनावों में मेट्रो के माध्यम से आरामदायक यात्रा करके अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। मुंबई मेट्रो के यात्रियों को लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें उनके मतदान अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता और भागीदारी (एसवीईईपी) पहल में सक्रिय रूप से भाग ले रही है।

वोटिंग भी करें और सुगम और आरामदायक यात्रा भी

मेट्रो अधिक से अधिक नागरिकों को मुंबई मेट्रो (Mumbai Metro) से यात्रा कराने का प्रयास कर रही है। इस पहल से नागरिक मतदान के प्रति जागरूक होंगे और वे केंद्र तक आराम से यात्रा कर सकेंगे। हम आपको बता दें कि अकेले मुंबई मेट्रो में अब तक लगभग 90 करोड़ मुम्बईकर मुंबई मेट्रो रूट 2ए और 7 से यात्रा कर चुके हैं। मुंबई की मेट्रो यहां की लाइफ लाइन में से एक है। भीषण गर्मी और भीड़भाड़ से निजात दिलाते हुए और टिकटों में छूट से नागरिकों को बिना किसी रुकावट के मतदान केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी जिसकी सराहना खुद मुंबईकर (Mumbai News) कर रहे हैं।
spot_img

Latest News

Popular Videos

spot_img